मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 12:38 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल अगस्त 2025 तक रहेगा। इस संबंध में कल रात आदेश जारी किए गए हैं। कल मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल पूरा हो गया। उनकी जगह वरिष्ठता के आधार पर श्री जैन को इस पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला