मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस पर कल अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल में आयोजित किया जाएगा। राज्यभर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। विकास एक सतत् प्रक्रिया है जिसके लिए प्रशासनिक कुशलता तथा जन सहयोग से शांतिपूर्ण वातावरण में विकास को ऊंचाइयां प्रदान की जा सकती हैं तथा प्राकृतिक संपदा और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर हमारा प्रदेश देश का श्रेष्ठ और विकसित राज्य बने ऐसी उन्होंने अभिलाषा व्यक्त की।