मौसम विभाग ने कल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले दो दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विभाग ने कहा है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 413 दर्ज किया गया।