अक्टूबर 13, 2024 1:08 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: अतिवृष्टि से राज्य में कई स्थानों पर हुआ फसलों को नुकसान

अतिवृष्टि से प्रदेश में कई स्थानों पर फसलों को नुकसान हुआ है। इसका प्रभाव दशहरा में भी दिखाई दिया। सीहोर जिले में खराब हुई सोयाबीन की फसल से रावण बनाकर अनूठे अंदाज में उसका दहर किया गया। किसानों की पीड़ा व्यक्त करने के लिए यह आयोजन ग्राम रामाखेड़ी में कल किया गया।

 

इस मौके पर किसानों ने  जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने शासन से मांग की कि खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा और बीमा राशि प्रदान की जाए। साथ ही सोयाबीन की खरीदी 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल की जाए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला