मार्च 4, 2026 6:15 अपराह्न

printer

मध्‍य पूर्व में जारी संघर्ष अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था की नाकामी: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आज कहा कि मध्‍य पूर्व में जारी संघर्ष अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था की नाकामी है, और अमरीका ने ईरान पर हमला करने से पहले अपने साथियों से सलाह नहीं ली थी।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के बाद शनिवार को अमरीका और इस्राएली सेनाओं ने ईरान पर हमला किया।

यह लड़ाई अब ईरान की सीमाओं से आगे फैल गई है। बहरीन, संयुक्‍त अरब अमीरात और कतर जैसे खाड़ी देशों के साथ-साथ सऊदी अरब और कुवैत में अमरीकी दूतावास पर भी ईरान ने हमले किए हैं। इससे अमरीका को पूरे क्षेत्र में अपने राजनयिक मिशन बंद करने पड़े हैं।