जुलाई 8, 2025 12:40 अपराह्न

printer

मध्य टेक्सास में भीषण बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत

अमरीका के मध्य टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। तलाश अभियान के चौथे दिन जीवित लोगों के मिलने की संभावना कम हो गई है। मरने वालों में से अधिकांश केर काउंटी में थे। वहां कैंप मिस्टिक कैंप में 28 बच्चों की मौत हुई है। यह ईसाई लड़कियों का ग्रीष्मकालीन शिविर है।

 

    टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा है कि यदि ग्वाडालूप नदी के किनारे बाढ़ चेतावनी सायरन लगाए गए होते तो लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने अगली गर्मियों तक ऐसी व्यवस्था लागू करने का आह्वान किया।

 

    इस बीच, व्हाइट हाउस ने इस सुझाव को खारिज कर दिया है कि राष्ट्रीय मौसम सेवा  में बजट कटौती से आपदा कार्रवाई बाधित हो सकती है।