मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 9:38 पूर्वाह्न

printer

मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक आज भोपाल में होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आज दोपहर बाद मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक भोपाल में बुलाई गई है। बैठक में विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज परियोजना ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज के एम.ओ.यू. पर मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज प्रदेश की तीसरी महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय नदी परियोजना होगी और विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड रिचार्ज परियोजना है। परियोजना में प्रस्तावित बांध और नहरों से प्रदेश की 3,362 हैक्टेयर भूमि उपयोग में लाई जाएगी और मध्यप्रदेश के 1 लाख 23 हजार 82 हैक्टेयर भू-क्षेत्र और महाराष्ट्र के 2 लाख 34 हजार 706 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की स्थाई सुविधा उपलब्ध होगी।

इस परियोजना से म.प्र. के बुरहानपुर एवं खण्डवा जिले की बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार एवं खालवा की कुल 4 तहसीलें लाभान्वित होंगी।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला