मई 13, 2024 8:49 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश में आज चौथे चरण के मतदान के साथ राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी

 

मध्य प्रदेश में आज चौथे चरण के मतदान के साथ ही राज्य की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। इस चरण में 71 दशमलव सात दो प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

   

कुल 1 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने 74 उम्मीदवारों राजनीतिक भाग्‍य का फैसला किया। सबसे ज्यादा 75 दशमलव सात नौ प्रतिशत मतदान खरगौन में हुआ और सबसे कम इंदौर में 60 दशमलव पांच तीन प्रतिशत वोट डाले गये।