मथुरा के बरसाना में राधा रानी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के लिए बरसाना में राधा रानी के महल को खास फूलों से सजाया गया है। आज देर रात्रि से ही मंदिर परिसर में मंगल गायन शुरू हो गया है। सुबह 4ः30 बजे मंगला आरती, सुबह 5 बजे जन्मोत्सव दर्शन और विशेष महाभिषेक का श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। राधा रानी, महाभिषेक के बाद शीश महल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दें रही हैं। आज शाम राधा रानी को सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में लाएंगे। इस दौरान राधा रानी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने मेला क्षेत्र में 48 पार्किंग स्थल और 86 बैरियर बनाए हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 52 सीसीटीवी लगाए गए हैं। भक्तों की सुविधा के लिए 120 बसों और 20 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जा रही हैं।
Site Admin | सितम्बर 11, 2024 11:18 पूर्वाह्न
मथुरा के बरसाना में राधा रानी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है
