अक्टूबर 14, 2025 10:13 अपराह्न

printer

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन-एन.डी.एल.एम. पर एक कार्यशाला का आयोजन किया

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन-एन.डी.एल.एम. पर आज एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में एन.डी.एल.एम. के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसमें कुशल पशुधन प्रबंधन और सेवा वितरण के लिए भारत पशुधन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्रालय ने कहा है कि भारत पशुधन प्लेटफॉर्म पर 9 करोड़ चालीस लाख से अधिक पशुपालक और 34 करोड़ से अधिक पशु पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं, जो व्यापक पशुधन डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि एन.डी.एल.एम. का उद्देश्य नस्ल सुधार, रोग निगरानी और उत्पाद ट्रेसिबिलिटी को समर्थन देने के लिए किसान-केंद्रित डिजिटल इकोसिस्‍टम स्थापित करना है।