मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से, उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया है। विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर कल नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मत्स्य एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह ने यह पुरस्कार उत्तराखंड को दिया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड मत्स्य पालन विभाग ट्राउट फार्मिंग के लिए राज्य में एक हजार चार सौ से अधिक ट्राउट रेसवेज का निर्माण कर चुका है। साथ ही मत्स्य सम्पदा योजना के तहत उधमसिंह नगर में राज्य स्तरीय एक्वापार्क और एक होल सेल मार्केट का भी निर्माण किया गया है।
स्थानीय मत्स्य पालकों के समूहों और आईटीबीपी के बीच भी मछली आपूर्ति के लिए अनुबंध किया है। इन सब प्रयोग से उत्तराखंड में मछली पालकों की आय बढ़ने की उम्मीद है। इन्हीं प्रयासों के चलते बोर्ड ने उत्तराखंड को इस पुरस्कार के लिए चुना है।