मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 27, 2025 4:32 अपराह्न

printer

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन ने प्राणि मित्र और जीव दया पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राणि मित्र और जीव दया पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्राणि मित्र पुरस्कार पांच उप-श्रेणियों में दिए गए, जिनमें वकालत, अभिनव विचार, आजीवन पशु सेवा शामिल हैं। पशु कल्याण संगठनों और कॉर्पोरेट संस्थाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी निकायों या सहकारी समितियों के लिए दो पुरस्कार दिए गए। जीव दया पुरस्कार तीन उप-श्रेणियों में दिए गए हैं, जिनमें व्यक्ति, पशु कल्याण संगठन और स्कूल, संस्थान, शिक्षक या बच्चे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण और संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना है। मीडिया से बातचीत में श्री बघेल ने कहा कि ये पुरस्कार नागरिकों में जागरूकता बढ़ाते हैं।