राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि मतदान केवल राजनीतिक अभिव्यक्ति नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों के विश्वास का प्रतीक है। नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मतदान ऐसा माध्यम है जिसके जरिए नागरिक अपनी आंकाक्षाएं अभिव्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज के मतदाता हमारे कल के भविष्य निर्माता भी हैं और इसलिए जरूरी है कि सभी नागरिक अपने संवैधानिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहयोग संस्थाान की भारत की अध्यक्षता का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि हाल ही में संपन्नं भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन में विभिन्न देशों के 42 चुनाव प्रबंधन निकायों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मतदाता दिवस का इस वर्ष का विषय है – मेरा भारत, मेरा वोट। इसकी टैग लाइन है – भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने पहली बार मतदाता बने युवाओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र सौंपे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्ना श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पद्धति पुरस्कार भी प्रदान किए।
चुनाव में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के लिए सर्वोत्तम चुनाव जिला पुरस्कार बिहार में पूर्वी चंपारण, केरल में कासरगोड़ और तमिलनाडु में तंजावुर को दिया गया है। ओडिसा में नुवापाड़ा, मेघालय में पूर्वी खासी हिल्सो और बिहार में पूर्णिया को चुनाव प्रबंधन श्रेणी में पुरस्कार मिला है। बिहार में पटना, गुजरात में बोटाड और केरल में वायनाड ने नवाचारी मतदाता जागरुकता पहल श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं। आचार संहिता कार्यान्वयन और प्रवर्तन पुरस्कार मिजोरम में मामित और बिहार में समस्तीपुर को मिला है।
प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण श्रेणी में बिहार में मधुबनी, उत्तर प्रदेश में बिजनौर और झारखंड में पाकुड़ को पुरस्कृत किया गया है।
पिछले वर्ष बिहार और दिल्ली विधानसभा चुनाव मेंके लिए कई अधिकारियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
मीडिया पुरस्कारों की श्रेणी में प्रिंट मीडिया के लिए दैनिक जागरण,पटना, इलेक्ट्रॉनिक रेडियो श्रेणी में आकाशवाणी दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग और इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन श्रेणी में न्यूज-18-बिहार-झारखंड को पुरस्कार प्रदान किये गये। मुख्य चुनाव कार्यालय की सर्वोत्तम सोशल मीडिया टीम का पुरस्कार बिहार के मुख्य चुनाव कार्यालय को दिया गया।
आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग को 2025 में मतदाता जागरूकता के सर्वश्रेष्ठं अभियान के लिए इलेक्ट्रॉनिक रेडियो की श्रेणी में मीडिया पुरस्कार दिया गया है। आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने राष्ट्रपति से यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार चुनावी भागीदारी बढ़ाने और चुनाव के बारे में जागरूकता लाने में आकाशवाणी के योगदान को मान्यता है। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यन निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्तध डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।