मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2024 4:22 अपराह्न

printer

मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में राज्य के तीन सीटों के लिए  हो रहे मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है। मतदान शुरु होने के साथ मतदान केंद्रों में  मतदाताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इधर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर इक्यान्बे में वोट डाले।

वहीं, विधायक  दिनेश  मरांडी  ने  लिट्टीपाड़ा के डुमरिया  स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। पाकुड़ के उपायुक्त ने भी मतदान कर लोगों को मतदान करने की अपील की।

राजमहल संसदीय क्षेत्र के  अंतर्गत आने  वाले  पाकुड़ के विभिन्न  बूथों  पर महिला  और  पुरुष मतदाताओं  की लंबी कतार सवेरे से  ही देखी  जा रही है।  वहीं चुनाव एक्सप्रेस  के जरिए शरीर से लाचार मतदाताओं को  बूथों तक लाया  जा  रहा है। दूसरी तरफ  दुमका लोकसभा क्षेत्र  के  अंतर्गत आने वाले जामताड़ा जिले के सभी छह सौ अंठान्बे  बूथों  पर भी मतदान  को लेकर उत्सवी माहौल देखने  को  मिल रहा है। यहां  बारिश  के बाद  मौसम  के थोड़ा सुहाना होने की  वजह से बड़ी  संख्या में  मतदाता बूथों पर पहुंच रहे हैं।  बुजुर्ग औऱ दिव्यांग मतदाताओं  को घरों  से बूथ तक  लाने-ले  जाने के लिए  वाहनों  का इस्तेमाल  हो रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला