लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी जिले में छात्राओं ने आज रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। भदोही जिले में स्वीप के तहत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्राथमिक पाठशाला महजूदा में बूथ चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी और मुख्य विकास अधिकारी ने इस मौके पर बुजुर्ग मतदाता को सम्मानित किया। प्रयागराज जिले में सैंड आर्टिस्ट अजय गुप्ता और उनकी टीम ने सैंड आर्ट तैयार कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। एक अन्य कार्यक्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता के विशेष अभियान का शुभारंभ किया।
Site Admin | मई 11, 2024 7:24 अपराह्न
मतदान के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है