प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि मतदाता होना गर्व का क्षण है और इसे उत्सव के रूप में लिया जाना चाहिये। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मेरा भारत स्वयं सेवकों को लिखा गया पत्र साझा किया। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने स्वयं सेवकों से एकजुट होने और उस क्षण का आनंद मनाने का आग्रह किया था जब एक युवा पहली बार देश के मतदाता के रूप में पंजीकृत होता है।
इसके अलावा विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी नागरिकों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि मतदान, अधिकार होने के साथ-साथ दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि पूरी जागरुकता और निष्ठा के साथ इस अधिकार का उपयोग लोकतंत्र और समग्र राष्ट्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।