भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। नई दिल्ली में आज पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि संसद में चुनावी सुधारों पर व्यापक चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चर्चा मं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सभी सवालों का बिंदुवार उत्तर दिया था। श्री पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस भारत के संवैधानिक निकायों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की शक्ति सभी को ज्ञात है।
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनावी मुद्दों पर आज एक रैली की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित वरिष्ठ पार्टी नेताओं के सभा को संबोधित किया।