मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2024 8:22 अपराह्न

printer

मतगणना से पहले, निजी टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए

लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, निजी टीवी चैनलों और अन्य एजेंसियों ने चुनाव पश्चात् के सर्वेक्षण परिणाम जारी किए हैं। इनमें से अधिकतर में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगा। इन परिणामों से संकेत मिलता है कि पांच सौ पैंतालीस सदस्यों वाली लोकसभा में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है। लोकसभा में सामान्य बहुमत के लिए दो सौ बहत्तर सीट की आवश्यकता होती है। चुनाव विशेषज्ञों ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के साढे़ तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का अनुमान व्यक्त किया है। विपक्षी आई.एन.डी.आई गठबंधन को लोकसभा में एक सौ पच्चीस से डेढ सौ तक सीट मिल सकती है।
एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पहले से ही तय था कि देश की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें भाजपा को मिल रही हैं।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि ये अनुमान इस बात के प्रमाण है कि भाजपा ने भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन के निर्णय का धरातल पर रहकर सटीक आंकलन किया है।
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस, पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। उन्होंने दावा किया कि चार जून को जब एक्जिट पोल के नतीजे आएंगे, तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।