जून 3, 2024 3:36 अपराह्न

printer

मतगणना की तैयारियां पूरी

प्रदेश में 1 जून को हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना कल 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान के बाद ई वी एम स्ट्रांग रूम में केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में रखी गई है। मतगणना से पहले आज पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि रिर्टर्निंग और जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव परिणाम की जानकारी आम लोगों को उपयुक्त माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।