मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 6, 2025 12:28 अपराह्न

printer

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने इम्‍फाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने आज इम्‍फाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल इम्‍फाल पश्चिम जिले के घारी माखा लेईकाई इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक-यूपीपीके के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को जिले के ताओथोंग खुनौ और बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कल बिष्णुपुर के वांगू अहलुप मयाई लेईकाई से पीआरईपीएके-प्रो के एक सक्रिय कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया।