जून 8, 2025 8:48 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में इंटरनेट तथा मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया

मणिपुर सरकार ने पांच जिलों में कल रात 11 बजकर 45 मिनट से पांच दिनों के लिए वीसैट और वी.पी.एन. सहित इंटरनेट तथा मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। इन जिलों में इंफाल-पश्चिम, इंफाल-पूर्व, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल हैं।

   

 

मणिपुर के आयुक्त-सह-सचिव (गृह), एन अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, कुछ असामाजिक तत्व, इंफाल-पूर्व, इंफाल-पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में, जनता को भड़काने के लिए अभद्र भाषा और घृणास्पद वीडियो संदेशों के प्रसारण के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर सकते है।

 

 

इसका राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश कल रात मैतेई जातीय समूह के नेता अरम्बाई टेंगोल की गिरफ्तारी के बाद इम्फाल-पूर्व और इम्फाल-पश्चिम जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद जारी किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला