मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 20, 2025 9:04 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर: विष्णुपुर ज़िले में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत

मणिपुर में विष्णुपुर ज़िले में, कल अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई। घटना के समय 33 असम राइफल्स के जवान राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के नामबोल सबल लेइकाई से गुज़र रहे थे। पहले यह इलाक़ा सशस्त्र बल विशेष सुरक्षा कानून के दायरे में आता था।

 

हमले में 5 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।फिलहाल, किसी गुट ने घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। घटना में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।