मणिपुर में, राज्य पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान अवैध अप्रवासियों और विदेशी नागरिकों को अवैध दस्तावेजों के साथ पकड़ा है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह से चलाए जा रहे अभियान के दौरान, पुलिस ने 170 लोगों को बिना वैध पास के और 134 लोगों को समय सीमा समाप्त हो चुके दस्तावेजों के साथ पकड़ा। इम्फाल पूर्व और इम्फाल पश्चिम जिले में कल चलाए गए तलाशी अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठन केसीपी – पीडब्ल्यूजी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। ये लोग आम जनता से जबरन वसूली में शामिल थे। चूड़ाचांदपुर जिले के गोथोल गाँव में कल चलाए गए एक अन्य अभियान में, पुलिस ने एक ए.के. राइफल, दो आधुनिक पंपी मोर्टार, चार रॉकेट बम और 19 पंपी मोर्टार बरामद किए।
Site Admin | अगस्त 7, 2025 9:34 पूर्वाह्न
मणिपुर: विशेष अभियान में अवैध दस्तावेजों के साथ विदेशी नागरिक और अप्रवासी पकड़े गए
