मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 24, 2025 10:41 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर: राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2025 का पांचवां संस्करण आज होगा संपन्न

मणिपुर में, राज्य स्तरीय शिरुई लिली महोत्सव 2025 का पांचवां संस्करण, जो इस महीने की 20 तारीख को शुरू हुआ था, आज शाम उखरुल जिले के बक्शी ग्राउंड में संपन्न होगा। शिरुई लिली पौधे के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित 5 दिवसीय महोत्सव में राज्य की समृद्ध संस्कृति‍ को प्रदर्शित किया गया।

   

 

आज सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम, फिल्म स्क्रीनिंग, एक फुटबॉल फाइनल मैच और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। पर्यटन महानिदेशक सुमन बिल्ला, जीओसी 3 कोर, लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में भाग लेंगे।

   

 

शिरुई लिली मणिपुर का राज्य पुष्प है और इस दुर्लभ प्रजाति के पौधे की पहचान 1946 में एक ब्रिटिश दंपति ने वनस्पति अनुसंधान के दौरान की थी। यह फूल का पौधा उखरुल जिले की शिरुई पहाड़ी श्रृंखला में पाया जाता है और इसे पृथ्वी पर कहीं भी दोबारा नहीं लगाया जा सका।