मणिपुर में आज दोपहर राज्य के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। मौसम के कहर से कई घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जिससे कई ग्रामीण बेघर हो गए।
इस बीच भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली जिससे इंफाल पूर्वी जिले, इंफाल पश्चिम जिले, थौबल जिले, नोनी जिले, बिष्णुपुर जिले के विभिन्न हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए।
राज्य पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन निदेशालय के अनुसार, रविवार को तमेंगलोंग जिले में 21 दशमलव 6 मिलीमीटर के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। राज्य में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि से कई घरों, पेड़ों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इंफाल शहर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे सामान्य यातायात प्रभावित हुआ। इस बीच किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।