अक्टूबर 26, 2025 3:40 अपराह्न

printer

मणिपुर में “सिक्किम सोल्जरथॉन” के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन

मणिपुर में पूर्वी कमान और त्रिशक्ति कोर ने ‘फिटिस्तान: एक फिट भारत’ के सहयोग से आज गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में “सिक्किम सोल्जरथॉन” के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

‘ग्रेट हिमालयन कनेक्ट’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना और देश के नागरिकों, विशेषरूप से युवाओं के बीच संबंधों को मज़बूत करना है। इसके साथ ही इसका लक्ष्य सिक्किम जैसे मनोरम राज्य में फिटनेस और खेल पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

मिज़ोरम के राज्यपाल, जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी. के. सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए इस पहल को देश के सैनिकों के प्रति एक सार्थक श्रद्धांजलि बताया। सिक्किम के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर ने पुरस्‍कार विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देने में सभी प्रतिभागियों के उत्साह और योगदान की सराहना की।

    पलजोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में भारतीय सेना के जवानों ने जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जो भारत की विविधता में एकता को दर्शाती हैं।