मणिपुर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक निंगोल चकौबा पूरे राज्य में धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसे मैतेई समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है लेकिन पिछले कई वर्षों से इस पर्व में अलग-अलग समुदायों की भागीदारी से इस त्यौहार के परिदृश्य में बदलाव आया है।
यह त्योहार हर वर्ष मेइतेई पंचांग के चंद्र माह हियांगेई के दूसरे दिन मनाया जाता है।