दिसम्बर 14, 2024 8:39 अपराह्न

printer

मणिपुर में थौबल और काकचिंग जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो प्रवासी श्रमिकों समेत तीन लोगों की मृत्‍यु

मणिपुर में आज थौबल और काकचिंग जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो प्रवासी श्रमिकों समेत तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह थौबल जिले के सालुंगफाम हाई स्कूल में सुरक्षाकर्मियों और अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। हथियारबंद बदमाशों में से एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने घटना में छह हथियारबंद लोगों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार भी किया। एक अन्य घटना में हथियारबंद बदमाशों ने काकचिंग जिले के केराक गांव में दो स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह थौबल जिले के सालुंगफाम हाई स्कूल में सुरक्षाकर्मियों और अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। हथियारबंद बदमाशों में से एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने घटना में छह हथियारबंद लोगों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार भी किया। एक अन्य घटना में हथियारबंद बदमाशों ने काकचिंग जिले के केराक गांव में दो स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।