मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में कल रात हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश के बाद भूस्खलन से एक घर गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे राजधानी इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में नौ वर्षीय एक लड़के को मामूली चोट आई है।
Site Admin | जुलाई 30, 2024 10:01 अपराह्न
मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु
