मार्च 14, 2026 9:13 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर में एलपीजी व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: राज्य सरकार

मणिपुर सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण निदेशालय ने कहा है कि मणिपुर में एलपीजी व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आगे बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहें हैं और राज्य में एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कथित या संभावित कमी के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। निदेशालय ने सभी उपभोक्ताओं से ध्‍यर्य रखने और एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की अनावश्यक जमाखोरी न करने की अपील की है।