मार्च 12, 2026 10:51 पूर्वाह्न

printer

मणिपुर: तंगखुल के नागरिक संगठनों ने 21 लोगों को अज्ञात बदमाशों के कब्‍जे से छुड़ाया

मणिपुर में तंगखुल के नागरिक संगठनों ने 21 लोगों को अज्ञात बदमाशों के कब्‍जे से छुड़ा लिया है। इनमें पांच महिलाएं और 16 पुरुष हैं। बाद में उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। हालांकि, बदमाशों से अब तक दो वाहन और 21 लोगों के मोबाइल नहीं मिले हैं।

कल सुबह मणिपुर के उखरुल जिले के शांगकाई कुकी गांव में बदमाशों द्वारा नागरिकों को अगवा किया गया था। ये लोग उखरुल से इम्फाल जा रहे थे।

इससे पहले कल मुख्यमंत्री, युम्नाम खेमचंद ने अपहरण की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की थी। ​​उन्होंने कहा था कि सरकार, दोषियों की धर-पकड़ के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।