मणिपुर के सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति से अवगत कराया। विधायकों ने श्री सिंह से मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने और पड़ोसी देश से घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने मणिपुर में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर-एन.आर.सी. लागू करने की मांग की। उन्होंने रक्षा मंत्री से राज्य में अफीम की खेती को रोकने का भी आग्रह किया।
News On AIR | सितम्बर 20, 2023 9:08 अपराह्न | मणिपुर-विधायक
मणिपुर के सत्तारूढ़ भाजपा विधायकों ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से मुलाकात की और उन्हें हिंसा प्रभावित राज्य की स्थिति से अवगत कराया
