मणिपुर के मु्ख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज मणिपुर के जिरीबाम जिले में देश में विस्थापित लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जिरीबाम हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राहत शिविर का दौरा किया और मेतेई जनजाति के विस्थापित लोगों से बातचीत की। बाद में उन्होंने कुकी-ज़ो समुदाय से संबंधित हमार आदिवासी विस्थापितों के राहत शिविर का भी दौरा किया।
श्री खेमचंद ने विस्थापितों से बातचीत करते हुए सभी से शांति और विकास के मार्ग पर चलने की अपील की।