मार्च 1, 2026 8:54 अपराह्न

printer

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने कई ढांचागत और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने आज मोइरांगपुरेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में कई ढांचागत और शिक्षा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये क्षेत्र में संपर्क और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित इथम-मोइरांगपुरेल पुल, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी द्वारा समर्थित एक आदर्श आवासीय विद्यालय और राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत मोइरांगपुरेल उच्च माध्यमिक विद्यालय का नव विकसित विज्ञान और कला खंड शामिल हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के अंतर्गत लामलाई में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-202 से थौबल बांध तक साढ़े 18 किलोमीटर सड़क के उन्नयन का भी शुभारंभ किया।