मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 23, 2024 8:58 अपराह्न | Manipur

printer

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज कहा कि अभी विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में रहने वाले आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के लिए सात हजार अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा।

    कल विकास परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ कई बैठकें करने के बाद नई दिल्ली से लौटते हुए आज मीडिया से बातचीत में श्री बीरेन ने कहा कि राज्य के नौ अलग-अलग जिलों में अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा और अकेले चुराचांदपुर जिले में एक हजार तीन सौ इकतीस घरों का निर्माण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों और घाटियों में विकास कार्यों के लिए केंद्र से एक हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जल्द ही स्वीकृत की जाएगी।