मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो नागरिकों के शव बरामद किए हैं। संदिग्ध उग्रवादियों ने इन नागरिकों का अपहरण किया था। तीन महिलाओं और बच्चों सहित छह नागरिक अभी भी लापता हैं। सुरक्षा बल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खोज अभियान चला रहे हैं।
मणिपुर के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन्स) डॉक्टर आई.के. मुइवा ने कहा कि कल जिरीबाम जिले में बोरोब्रेकरा पुलिस स्टेशन और निकटवर्ती केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चौकी पर उग्रवादियों ने हमला किया था, जिसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और 10 उग्रवादियों के शवों के साथ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया।
डॉक्टर मुइवा ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान हमले का शिकार हुए दो स्थानीय नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं।