मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। उन्होंने विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए राष्ट्रपति से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया।
बैठक के दौरान सुश्री अनुसुइया ने हाल ही में मणिपुर में आई बाढ और राज्य और केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा किए गए राहत और बचाव कार्यो के बारे में भी राष्ट्रपति को अवगत कराया। उन्होंने विस्थापित लोगों को राहत शिविरों में हो रही कठिनाईयों का भी उल्लेख किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति से विस्थापित लोगों को वित्तीय सहायता देने की भी मांग की।
सुश्री अनुसुइया ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से भी राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उनसे मणिपुर के लिए वित्तिय सहायता देने का भी अनुरोध किया।