मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मणिपुर में शांति बहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सुख शांति और सद्भावना बनी रहे, यही उनकी कामना है। खासतौर से मणिपुर के लोग एक दूसरे के प्रति सद्भावना रखें और प्रेम के साथ रहें। उन्होंने कहा कि वह रामलला से प्रार्थना करने आई थीं कि मणिपुर फिर से विकास की ओर आगे बढ़े और लोगों में पुनः भाईचारा स्थापित हो।
Site Admin | मई 12, 2024 9:14 अपराह्न
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन पूजन किया