अक्टूबर 23, 2025 7:53 अपराह्न

printer

मणिपुर का प्रमुख त्योहार निंगोल चाकोबा आज राज्य में मनाया गया

मणिपुर का प्रमुख त्योहार निंगोल चाकोबा आज राज्य में मनाया गया। अन्य पड़ोसी राज्यों और विभिन्‍न देशों में भी प्रवासी मणिपुरी लोगों ने बड़े उत्‍साह के साथ यह त्‍योहार मनाया। यह त्योहार विवाहित महिलाओं और उनके भाइयों के साथ-साथ उनके परिवारों के बीच प्रेम के बंधन को मज़बूत करने का प्रतीक है।