मणिपुर में अज्ञात बंदूकधारियों ने कल रात एक निर्माण कंपनी के तीन श्रमिकों को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना इम्फाल-पश्चिम जिले के नोरमथोंग इलाके में हुई। बंदूकधारियों ने तीनों मजदूरों को कंपनी से बाहर निकालकर उन पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य श्रमिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित श्रमिक झारखंड के हैं। कल ही, इम्फाल-पश्चिम जिले में बंदूकधारियों ने एक फैशन डिजाइनर और स्पा मालिक को गोली मार दी थी।
Site Admin | मई 19, 2024 10:10 पूर्वाह्न
मणिपुर: अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन मजदूरों को गोली मारी, झारखंड के रहने वाले हैं तीनों श्रमिक
