नवम्बर 24, 2025 8:27 अपराह्न

printer

मणिपुरी वृत्तचित्र बैटलफील्ड का विश्व प्रीमियर गोवा में किया जा रहा है आयोजित

 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा और इम्फाल में लड़ी गई लड़ाइयों को दर्शाता एक मणिपुरी वृत्तचित्र बैटलफील्ड का विश्व प्रीमियर 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा खंड में किया जा रहा है।

 

यह फिल्म मणिपुर की आबादी पर द्वितीय विश्व युद्ध के दीर्घकालिक प्रभावों को दर्शाती है, एक ऐसा विषय जो अक्सर युद्धों पर वैश्विक ध्यान के कारण दब जाता है। इसमें जीवित बचे लोगों और उनके परिवारों की कहानियाँ और युद्ध इतिहासकार के शोध शामिल हैं।