भारतीय रिज़र्व बैंक ने कहा है कि मजबूत आर्थिक विकास और कम मुद्रास्फीति को देखते हुए मौजूदा नीतिगत रेपो दर उचित है। 4 से 6 फरवरी तक हुई मौद्रिक नीति समिति की 59वीं बैठक के अनुसार गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो दर को 5.25% पर यथावत रखने और तटस्थ रुख बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया। मल्होत्रा ने कहा कि बाह्य क्षेत्र सहित भारत के व्यापक आर्थिक बुनियादी तत्व मध्यम अवधि में स्वस्थ और मजबूत बने हुए हैं। समिति के सभी छह सदस्यों ने यथास्थिति बनाए रखने के पक्ष में मतदान किया।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 9:40 अपराह्न
मजबूत आर्थिक विकास और कम मुद्रास्फीति को देखते हुए मौजूदा नीतिगत रेपो दर उचित: भारतीय रिज़र्व बैंक