मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 4, 2024 8:37 अपराह्न

printer

मछुआरों को कुछ इलाकों में न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग ने कल कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की आशंका व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अनुसार, लक्षद्वीप से सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के उत्तरी हिस्सों और इससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में कल तूफानी मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की चेतावनी दी गई है।

    मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सुबह और रात के समय धुंध रहने और दिन में आसमान साफ ​​रहने का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला