जुलाई 30, 2025 9:49 अपराह्न

printer

समग्र यात्री सहभागिता कार्यक्रम ‘नमो भारत चैम्पियंस’ की शुरुआत

नमो भारत रेल के यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-आरआरटीएस  ने एक समग्र यात्री सहभागिता कार्यक्रम ‘नमो भारत चैम्पियंस’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य यात्रियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सेवाओं में निरंतर सुधार लाना है। ‘यात्रियों के लिए, यात्रियों के द्वारा’ के सिद्धांत पर आधारित यह पहल, नमो भारत यात्रियों की सार्थक भागीदारी से निरंतर संवाद और फीडबैक के लिए एक सहयोगात्मक मंच तैयार करेगी।

    इस कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक यात्रियों का एक नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें वे लोग स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे जो नमो भारत कॉरिडोर पर सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहते हैं। ये ‘चैम्पियंस’ नमो भारत प्रणाली के जिम्मेदार और कुशल उपयोग को बढ़ावा देंगे और रचनात्मक सुझावों व सहयोग के माध्यम से इसके विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

    ‘नमो भारत चैम्पियंस’ समुदाय से जुड़ने के इच्छुक यात्री स्टेशन पर प्रदर्शित आधिकारिक क्यूआर कोड, या आरआरटीएस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला