दिल्ली के उद्योग, खाद्य और आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों के शीर्ष उद्यमियों को सम्मानित किया।
आज नई दिल्ली में भारत उद्यमिता शिखर सम्मेलन के चौथे संस्करण में श्री सिरसा ने कहा कि स्टार्टअप शिखर सम्मेलन उद्यमियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ और प्रतिभाशाली लोगों से जुड़ने तथा नए विचार प्राप्त करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन उद्यमियों को मार्गदर्शन, सम्पर्क, रणनीतिक सलाह, प्रतिभा, कौशल, स्मार्ट पूंजी तक पहुंच और प्रोत्साहन के माध्यम से विकास की बाधाओं को दूर करेगा।