उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी आज कानपुर में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के 90वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा आईआईटी कानपुर के मार्गदर्शन में चीनी उद्योग से नियमित बी.टेक और एम.टेक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में लगभग 59 करोड़ रुपये के निवेश से साढे तीन सौ बिस्तरों वाले छात्रावास, एक केंद्रीकृत भोजनालय और एक अत्याधुनिक टिशू कल्चर लैब सहित परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
इन विकासों से एनएसआई की शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, तथा चीनी और इथेनॉल नवाचार में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा।