नवम्बर 3, 2024 4:47 अपराह्न

printer

मंडियों में 90 लाख टन से अधिक धान पहुंचा

सरकार ने आज कहा कि मंडियों में 90 लाख टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 85 लाख टन से अधिक धान की खरीद पंजाब में राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा की गई। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि धान को ग्रेड ‘ए’ धान के लिए सरकार द्वारा तय किए गए 2320 रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। चालू खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) में अब तक सरकार द्वारा खरीदा गया कुल धान 19,800 करोड़ रुपये है और इससे 4 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

चालू खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान की खरीद पंजाब में 1 अक्टूबर से शुरू हुई और किसानों से सुचारू खरीद के लिए पूरे राज्य में दो हजार नौ 27 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू विपणन सत्र के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य एक सौ 85 लाख टन तय किया है जो 30 नवंबर तक चलेगा।