वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार वन्य-जीव सप्ताह-2024 का शुभारंभ करेंगे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में इसका आयोजन एक से 7 अक्टूबर तक किया जायेगा। वन्य-जीव के प्रति रुचि तथा अपनत्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ वन्य-जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन्य-जीव सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष सम्पूर्ण भारत में किया जाता है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के प्रचार-प्रसार के लिये विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। इसके साथ ही आज से कान्हा नेशनल पार्क फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। आज से एक सप्ताह तक कान्हा में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमे स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Site Admin | अक्टूबर 1, 2024 11:59 पूर्वाह्न
भोपाल में वन्य-जीव सप्ताह-2024 का शुभारंभ करेंगे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार
