मार्च 4, 2025 11:05 पूर्वाह्न

printer

भोपाल में आज मुख्यमंत्री निवास पर किया जाएगा जनजातीय देवलोक महोत्सव का आयोजन

भोपाल में आज जनजातीय देवलोक महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर किया जाएगा। इसमें जनजातीय बाहुल्य 23 जिलों के 5 हजार से अधिक लोगों का समागम होगा। साथ ही जनजातीय समाज के परंपरागत लोक नृत्यगायन और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति एक हजार से अधिक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में कल एक बैठक में कहा कि जनजातियों की संस्कृति के संरक्षण और उनके त्यौहार तथा पूजा आदि की विशेष व्यवस्था के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में निवासरत जनजातीय समुदायों के देवी-देवता और उनके प्रतीक भिन्न-भिन्न हैं। अतः राज्य के जनजातीय समुदायों की मान्यताओंआस्थाप्रतीकों के देवलोक को एक स्थान पर लाने के लिए प्रयास करना आवश्यक है। इन प्रयासों में जनजातीय समुदायों के ओझापटेलपुजारातड़वीभुमकापंडागुनिया आदि के विचारों को भी समाहित किया जाएगा।