भोजपुर जिले में भी बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। बड़हरा और शाहपुर प्रखंड बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। समस्तीपुर से हमारे संवाददाता ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर चला गया है। गंगा के जलस्तर मे एक बार फिर वृद्धि के कारण समस्तीपुर जिले के मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर प्रखंडों के दर्जनों गांवों मे बाढ़ का पानी घुस गया है।
दियारा इलाके में सड़कों पर बाढ का पानी आ जाने से आवागमन बाधित हुआ है। इन क्षेत्रों के कई विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन द्वारा विद्यालयों को बंद नहीं करने कारण शिक्षकों और छात्रों को खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
बेगूसराय से हमारे संवाददाता ने बताया कि जिले के सात प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दियारा क्षेत्रों में लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित हुयी है।